जवाहरलाल नेहरू के बारे में 20 रोचक तथ्य | Jawaharlal nehru Facts In Hindi

Jawaharlal nehru facts in hindi

जवाहरलाल नेहरू के बारे में रोचक तथ्य | Jawaharlal nehru Facts In Hindi

1. जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे।

2. जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को ब्रिटिश भारत में इलाहाबाद में हुआ था।

3. इनके  पिता का नाम  मोतीलाल नेहरू  था मोती लाल नेहरू सारस्वत कौल ब्राह्मण समुदाय से थे जो  स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान भारतीय राष्ट्री कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष चुने गए उनकी माता  का नाम स्वरूपरानी थुस्सू था ।

4. इन्होंने  1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहले किसान मोर्चा  का आयोजन किया 1920-22 के असहयोग आंदोलन के सिलसिले में उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा।

5. पं० नेेहरू अपने माता पिता केे एकमात्र पुत्र थे तथा इनकी दो बहनें थी।

6.  क्या आप जानते हो की, इनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

7. जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले शख्स थे।

8. इन्होंने  ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ (Discovery of India) नामक पुस्तक की रचना की।

9. पं० जवाहर लाल नेहरू के नाम से एक विश्वविद्यालय भी है जो जवाहरलाल नेहर यूनिवर्सिटी’ (J.N.U.) के नाम से जानी जाती है।

10. नेहरु जी को गुलाब का फूल बेहद पसंद था जिसे वो अपनी शेरबानी में लगाकर रखते थे।

Facts About jawaharlal nehru In Hindi 11-20 

11. श्रीमती इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू जी की पुत्री थीं जो बाद में देश की प्रधानमंत्री बनी थीं।

12. नेहरु जी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 1955 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

13. इनकी  मृत्यु 27 मई, 1964 को दिल्ली में हुई और  इनके मृत्यु कारण दिल का दौरा था ।

14. 15 वर्ष की उम्र में 1905 में नेहरू अंग्रेज़ी विद्यालय इंग्लैण्ड के हैरो स्कूल में पढ़ाई के लिए गए थे जहाँ वह दो वर्ष तक रहे।

15. पंडित नेहरू शुरू से ही गांधीजी से प्रभावित रहे 1912 में  वे कांग्रेस से जुड़े ।

16. 1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन के विरोध में नेहरू घायल हुए और 1930 के नमक आंदोलन में गिरफ्तार हुए उन्होंने 6 माह जेल काटी 1935 में अलमोड़ा जेल में ‘आत्मकथा’ लिखी उन्होंने कुल 9 बार जेल यात्राएं कीं।

17. 1942 के ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में नेहरूजी 9 अगस्त 1942 को बंबई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में रहे, जहां से 15 जून 1945 को रिहा किए गए।

18. सन् 1947 में भारत को आजादी मिलने पर जब प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस में मतदान हुआ तो सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य कृपलानी को सर्वाधिक मत मिले थे। किंतु महात्मा गांधी के कहने पर दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया और जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया।

19. पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 में स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने आजादी के पहले गठित अंतरिम सरकार में और आजादी के बाद 1947 में भारत के प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 को उनके निधन तक इस पद पर बने रहे।

20. नेहरू पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के संबंधों में सुधार नहीं कर पाए उन्होंने चीन की तरफ मित्रता का हाथ भी बढ़ाया, लेकिन 1962 में चीन ने धोखे से आक्रमण कर दिया।

Related Facts –

 

Similar Posts