तीरथ सिंह रावत के बारे में 16 जानकारी | Tirat singh rawat facts In Hindi

Tirath singh rawat facts in hindi

तीरथ सिंह रावत के बारे में जानकारी | Tirat singh rawat facts In Hindi

1. तीरथ सिंह का जन्म 9 अप्रैल 1964 में ग्राम सिरो पौड़ी गढ़वाल में हुआ।

2. तीरथ सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी से संबंधित राजनीतिज्ञ है 10 मार्च सन 2021 को उन्होंने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

3. 90 के दशक में चल रहे अयोध्या श्री राम आंदोलन में भाग लिया उन्हें दो  साल की जेल की सजा हुई थी।

4. श्री उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल के बिरला कॉलेज से समाजशास्त्र में  प्रस्नातक  और पत्रकारिता में डिप्लोमा की शिक्षा की।

5.  आपको बता दे की  ये पौड़ी जिले से पांचवे मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के 9वे मुख्यमंत्री है।

6. 9 मार्च  2021 को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया और त्रिवेंद्र रावत ने नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के पद की घोषणा की सूचना दी।

7. तीरथ सिंह की माता का नाम श्रीमती गोरा देवी और पिता का नाम कलम सिंह रावत और पत्नी का नाम श्रीमती रश्मि त्यागी रावत है ।

8.  इनकी शिक्षा हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (1992) में हुई।

9. तीरथ सिंह रावत इससे पहले  2012 -17 में चौबटीयाखाल  विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

10. वर्ष 2000 में जब उत्तराखंड राज्य बना तो वह पहली राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री बने थे।

11. इन्होंने हेमंती नन्दन गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र संघ का चुनाव लड़ा और उसके अध्यक्ष पद के लिए चुने गए और ये छात्र संघ मोर्चा प्रदेश में उपाध्यक्ष भी रहे

12. तीरथ सिंह रावत की बेटी का नाम लोकांसा रावत है।

13. तीरथ सिंह रावत ने सन 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इन्होंने पौढ़ी गढ़वाल सीट पर मनीष खण्डूरी को अधिक मतों से हराकर सासद बने ।

14. तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में अपने बयान में कहा कि लड़कियों और महिलाओं को फटी हुई जींस नहीं पहनी चाहिए जिसके कारण वह विवादों में आ गए।

15. पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

16. तीरथ सिंह रावत को पौड़ी सीट से भारत के 17वे लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाया गया

Related Facts –

 

Similar Posts