गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में 18 जानकारी | Facts about gateway of india in hindi

gateway of india facts in hindi

गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में जानकारी | Facts about gateway of india in hindi

1. गेटवे ऑफ़ इन्डिया भारत के मुम्बई शहर के दक्षिण में समुद्र तट पर स्थित एक स्मारक है इसको  दिसंबर 1911 में अपोलो बंडर, मुंबई में ब्रिटिश सम्राट राजा-सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के प्रथम आगमन की याद में बनाया था।

2. गेटवे ऑफ इंडिया का संरचनात्मक डिजाइन 26 मीटर की ऊंचाई के साथ एक बड़े मेहराब के रूप में बनाया गया है इस स्मारक को पीले बेसाल्ट और पक्के  कंक्रीट से बनाया गया है।

3. आपको बता दे की,गेटवे ऑफ इंडिया के गुम्‍बद निर्मित करने में 21 लाख रु. का खर्च आया था और पूरे गेटवे ऑफ इंडिया के निर्माण में 2.1 मिलियन की लागत आई थी।

4. छत्रपति शिवाजी और स्वामी विवेकानंद की मूर्तियों को बाद में गेटवे में स्थापित किया गया था।

5. गेटवे ऑफ इंडिया को मुंबई के ताजमहल के रूप में भी जाना जाता है।

6. क्या आपको मालूम है की,गेटवे ऑफ इंडिया देश में तीन प्रमुख आतंकवादी हमलों का स्थान रहा है जो 2003 और 2008 में मुंबई के ताज महल होटल और अन्य प्रमुख स्थानों पर हुए थे।

7. मुम्बई की शान गेटवे ऑफ़ इंडिया यहाँ का सबसे प्रसिद्द आकर्षक केंद्र होने के साथ-साथ मुम्बई का प्रमुख लैंड मार्क भी है।

8. गेटवे ऑफ़ इंडिया का निर्माण भारत-सर्सेनिक वास्तुकला का उपयोग करके बनाया गया है, जो गुजराती और इस्लामिक वास्तु शैलियों का मिश्रण है। उन दिनों यह शैली काफ़ी प्रचलन में था।

9. आपको बता दू की,गेटवे ऑफ़ इंडिया का डिज़ाइन जॉर्ज विटेट द्वारा तैयार किया गया था, जो एक स्कॉटिश आर्किटेक्ट थे और जिन्होंने सबसे ज़्यादा मुम्बई में ही काम किया है।

10. गेटवे ऑफ़ इंडिया पीले बेसाल्ट और मजबूत कंक्रीट में बनाया गया है। ज़मीनी तल से संरचना की ऊँचाई लगभग 26 मीटर ऊपर है।

gateway of india info in hindi 11-18

11. गेटवे ऑफ़ इंडिया, एलिफैंटा गुफ़ाओं की ओर जाने के लिए एक प्रारंभिक केंद्र है।

12. आपको बता दे की,गेटवे ऑफ़ इंडिया आज भी ब्रिटिश औपनिवेशक शासन को दर्शाता एक स्मारकीय निशानी है।

13.  इसका निर्माण 1924 में पूरा हुआ था इसके प्रवेशद्वार के पास  पर्यटकों के लिए समुद्र भ्रमण हेतु नौका-सेवा भी उपल्ब्ध होती है ।

14. गेटवे ऑफ इंडिया की आधार शिला बम्‍बई (मुम्‍बई) के राज्‍य पाल द्वारा 31 मार्च 1913 को रखी गई थी।

15. गेटवे विशाल अरब सागर की ओर बनाया गया है, जो मुम्‍बई शहर के एक अन्‍य आकर्षण मेरिन ड्राइव से जुड़ा है, यह एक सड़क है जो समुद्र के समानांतर चलती है।

16. यहा पर प्रतिवर्ष दुनिया भर के लाखों लोग आते हैं और यह मुम्‍बई के लोगों की ज़िंदगी का एक महत्‍वपूर्ण स्‍थान है, क्‍योंकि यह शहर की संस्‍कृति को परिभाषित करता है।

17. यह स्मारक साउथ मुंबई के अपोलो बन्दर क्षेत्र में अरब सागर के बंदरगाह पर स्थित है।

18. यहा पर भाषा मराठी, हिन्दी, अंग्रेज़ी और गुजराती आदि भाषाए बोली जाती है।

Related Facts –

 

Similar Posts