साइना नेहवाल के बारे में 20 रोचक बाते | Saina Nehwal facts in hindi

Saina Nehwal facts in hindi

साइना नेहवाल के बारे में 20 रोचक बाते | Saina Nehwal facts in hindi

1. साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं  वह एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली अकेली महिला खिलाड़ी हैं।

2. साइना का जन्म 17 मार्च 1990 को हिसार, हरियाणा के एक जाट परिवार मे हुआ था इनके पिता का नाम डॉ॰ हरवीर सिंह नेहवाल और माता का नाम उषा नेहवाल है।

3. सायना ने शुरुआती प्रशि‍क्षण हैदराबाद के लाल बहादुर स्‍टेडि‍यम, हैदराबाद में कोच नानी प्रसाद से प्राप्त कि‍या।

4. ओलिम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का काँस्य पदक जीतने वाली वे देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं उन्‍होंने 2006 में एशि‍याई सैटलाइट प्रतियोगिता भी जीती है।

5.  क्या आपको मालूम है की,उन्होंने 2009 में इंडोनेशिया ओपन जीतते हुए सुपर सीरीज़ बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, यह उपलब्धि उनसे पहले किसी अन्य भारतीय महिला को हासिल नहीं हुई थी।

6. अप्रैल 2014 में आधिकारिक रूप से उनकी विश्व रैंकिंग 1 घोषित की गई इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

7. 21 जून 2009 को इंडोनेशिया ओपन जीतकर वह विश्व की सबसे प्रतिष्ठित बी डब्ल्यु एफ सुपर सीरीज जीतने वाली पहली महिला भारतीय खिलाडी बन गयीं।

8. इन्हे अर्जुन पुरस्कार (2009) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार (2009–2010) और पद्म श्री (2010) में दिया गया।

9.  इनके कोच विमल कुमार है और इनकी हाईट 1.65 मीटर , वजन 60 kg है।

10. साइना ने साल 14 दिसंबर 2018 में परुपल्ली कश्यप से शादी की है, परुपल्ली कश्यप भी एक अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो पुलेला बैडमिंटन अकादमी से सम्बन्ध रखते हैं।

साइना नेहवाल के बारे में 20 रोचक बाते | Saina Nehwal facts in hindi

11. 2004 में हुए ‘कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स’ में साइना दुसरे स्थान में आई इसके बाद 2005 में ‘एशियन सेटेलाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट’ में साइना ने फिर जीत हासिल की, थी।

12. सन 2008 में साइना पहली भारतीय बन गई, जिन्होंने ‘वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशीप’ का ख़िताब जीता।

13. सन 2009 में साइना विश्व की सबसे प्रमुख बैडमिंटन श्रृंखला ‘इण्डोनेशिया ओपन’  जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई।

14. ब्रोंज मैडल जीतने के बाद साइना को हरियाणा सरकार द्वारा 1 करोड़ की नगद राशी दी और राजस्थान सरकार द्वारा 50 लाख की नगद राशी

15. सन 2012 में सचिन तेंडुलकर जी ने साइना को उपहार स्वरुप एक बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी, जब उन्होंने ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

16. साइना को 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा साल की सबसे होनहार खिलाड़ी का सम्मान दिया गया।

17. साइना नेहवाल आज देश-दुनिया का जाना माना नाम है साइना की वजह से आज भारत में बैडमिंटन इतना प्रसिद्ध हुआ है।

18. साइना की दादी साइना के जन्म से खुश नहीं थी, क्योंकि वे एक लड़की नहीं एक लड़का चाहती थी।

19. साल 2018 में साइना नेहवाल ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘प्लेयिंग टू विन : माय लाइफ ऑन एंड ऑफ कोर्ट’ रिलीज़ की थी।

20. साइना की माँ उन्हें ‘स्टेफी साइना’ कहकर बुलाती हैं क्योंकि साइना टेनिस स्टार ‘स्टेफी ग्राफ’ की बहुत बड़ी फैन हैं।

Related Facts –

 

 

Similar Posts