Jageshwar Dham Facts In Hindi | जागेश्वर धाम के बारे में बताएं

jageshwar Dham facts in hindi

jageshwar Dham Facts In Hindi | जागेश्वर धाम के बारे में बताएं

1. जागेश्वर धाम राज्य का सबसे बड़ा मंदिर है जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में 124 छोटे बड़े मंदिरों का समूह है।

2. इस मंदिर का निर्माण कत्यूरी राजा शालिनीवाहन देव ने कराया था जागेश्वर मंदिर  को राज्य का पांचवा धाम माना जाता है।

3.  जागेश्वर मंदिर केदारनाथ शैली का बना हुआ है जो जटागंगा नदी के तट पर स्थित है।

4. जागेश्वर को पुराणों में हाटकेश्वर या नागेश्वर कहा गया है।

5. जागेश्वर धाम का सबसे प्राचीन मंदिर मृत्युंजय मंदिर है और सबसे विशाल मंदिर दिनदेशवारा है।

6. जागेश्वर मंदिर में भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग है जिसे नागेश ज्योतिर्लिंग के नाम से भी जाना जाता है।

7. जागेश्वर उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जो  शिव परंपराओं का प्रसिद्ध पवित्र स्थान है।

8. यहां पर मानसून फेस्टिवल का आयोजन  किया जाता है जो श्रावण  मास के महीने में किया जाता है।

9. जागेश्वर धाम की तल से ऊंचाई 1,870 मीटर है।

10.  पुराणों के अनुसार शिव जी तथा सप्तऋषियों ने यहां पर तपस्या की थी।

11. कहा जाता है कि प्राचीन काल के समय में जागेश्वर धाम में मांगी गई मन्नते पूरी पूरी हो जाती थी जिससे भारी रूप से  नुकसान हो रहा था।

12. भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार इस मंदिर के निर्माण की अवधि को तीन भागों में बांटा गया है कत्यूरी काल, उत्तर  कत्यूरी काल और चंद्र काल।

13. जागेश्वर को पुराणों में हार्टकेश्वर कहा गया है पुराण के अनुसार यह  पालनहरण विष्णु द्वारा स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

14. जागेश्वर के  पुरातात्विक पर शोध ग्रंथ  एमपी जोशी ने लिखा है।

15. इस मंदिर के प्रवेश द्वार में नंदी व स्कंदी की मूर्ति है इस  धाम में नौ दुर्गा मंदिर, कुबेर मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर आदि है।

16.  जागेश्वर धाम में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर और लकुलिश मंदिर है जागेश्वर धाम मंदिर सातवीं और आठवी शताब्दी के मध्य बनाए गए थे।

17.  जागेश्वर में जाट गंगा वह दूध गंगा के संगम पर दंडेश्वर का विशाल मंदिर है जो शिखर व बल्लवी शैली का मिश्रित रूप है।

 

Related Facts –

Similar Posts