नेपाल के बारे में 22 रोचक तथ्य | Nepal Facts In Hindi

 

nepal facts in hindi

नेपाल के बारे में रोचक तथ्य | Nepal Facts In Hindi

1. नेपाल एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध राष्ट्र है इसके उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है।

2. आपको बता दू की,नेपाल के 85 प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्म वाले  हैं और यह  विश्व के प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र  है।

3. दुनिया में नेपाल का झंडा ही ऐसा हैं, जो वर्गाकार नहीं हैं इसके अलावा सभी देशों के झंडों के चार कोने होते हैं।

4. यहा पर दुनिया का सबसे स्लो इंटरनेट चलता हैं यहां की Downloading Speed 256 kbps से भी कम हैं।

5. क्या आपको मालूम है कि,नेपाल में कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता. यह देश कभी किसी विदेशी शासन के अधीन नहीं रहा।

6. नेपाली में प्रति वर्ष 13 अप्रैल को नववर्ष मनाया जाता है नेपाली कैलेंडर के अनुसार वर्तमान में नेपाल में वर्ष 2077 चल रहा है।

7. दुनिया में जीवित देवी की पूजा करने वाला नेपाल एकमात्र देश है इन देवियों को कुमारी कहा जाता है।

8. नेपाल में 10% अरेंज मैरिज होती है यहा के लोग सिर को पवित्र मानते हैं, इसलिए यहाँ किसी के सिर को स्पर्श करना असभ्यता की श्रेणी में आती है।

9. क्या आपको पता है की, दुनिया का सबसे कम ऊँचाई का व्यक्ति नेपाल का चंद्र बहादुर है, जिसकी लंबाई 54.6 से.मी. है।

10. तिब्बती लोग नेपाल को ‘नेपा’ कहते हैं. तिब्बती भाषा में ‘ने’ का अर्थ है ‘मध्य’ और ‘पा’ का अर्थ है ‘देश’।

Facts about nepal in hindi 11-20

11. नेपाली भाषा में हिंदी की तरह ही देवनागरी लिपि का प्रयोग किया जाता है।

12. नेपाल विश्व के सबसे गरीब देशों में से एक है यहाँ की आधी से अधिक जनसंख्या 1 डॉलर/व्यक्ति की आय पर जीवन-यापन करती है।

13.  क्या आप जानते हो की, नेपाल का समय विश्व के मानक समय से 45 मिनट पीछे है यहाँ का समय टाइम ज़ोन के हिसाब से नहीं, बल्कि माउंट एवरेस्ट के हिसाब से चलता है ।

14. नेपाल के  राष्ट्रीय ध्वज में दो त्रिकोण हैं ऊपरी त्रिकोण में चाँद और निचले त्रिकोण में सूरज चित्रित है ये त्रिकोण न केवल हिमालय बल्कि नेपाल के दो प्रमुख धर्मों (हिंदू और बौद्ध) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

15. राष्ट्रीय ध्वज का वर्तमान डिजाइन 1962 में तैयार किया गया था, लेकिन उसके पूर्व 2000 से अधिक वर्षों तक ध्वज की मूल डिजाइन का नेपाल में किया गया ।

16. नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है यह पवित्र माना जाता है और इसकी हत्या अवैध है।

17. नेपाल में साप्ताहिक अवकाश भारत की तरह रविवार नहीं, बल्कि शनिवार होता है।

18. क्या आपको पता है की,नेपाल का लोकप्रिय पकवान ‘मोमो’ (Momo) है यह जल्दी तैयार हो जाने वाला पकवान है।

18. नेपाल के लोगों को बिना पासपोर्ट भारत आने की अनुमति प्राप्त है बहुत से नेपाली भारत में काम करते हैं ख़ासकर गार्ड के रूप में हम अक्सर नेपाली गोरखाओं को देखते हैं।

19. नेपाल की राजधानी काठमांडू  है नेपाल की आधी से अधिक आबादी काठमांडू में निवास करती है।

20. नेपाल में पक्षियों की 670  से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं. ये उत्तरी अमेरिका और यूरोप में पाई जाने वाली कुल पक्षियों की प्रजातियों से कहीं अधिक हैं

Information about nepal in hindi

21.  गंगा, ब्रह्मपुत्र, यांग्ची, सिंधु का उद्गम स्थल हिमालय है, जो नेपाल में स्थित है।

 

Related facts –

 

Similar Posts