चेन्नई के बारे में 21 रोचक बाते | Chennai facts in hindi

चेन्नई के बारे में रोचक बाते | Chennai Facts In Hindi
1. चेन्नई भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी है।
2. चेन्नई का पुराना नाम मद्रास था तमिलनाडु सरकार ने 1996 में मद्रास नाम बदलकर चेन्नई कर दिया था। इसे दक्षिण एशिया का डेट्राइट भी कहा जाता है।
3. 2011 की जनगणना के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर है ये दुनिया की जनसंख्या के अनुसार 36 वां सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है
4. चेन्नई का मरीना विच विश्व में प्रसिद्ध है जो पर्यटन का केन्द्र बना हुआ है
5. चेन्नई बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित है यह दक्षिण भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्रों में से सबसे प्रमुख शहर माना जाता है।
6. चेन्नई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत एक स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किए जाने वाले 100 भारतीय शहरों में से एक चुना गया है।
7. ये भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर तमिलनाडु प्रदेश के उत्तरी पूर्वी तटीय क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र को पूर्वी तटीय मैदानी क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है।
8. चेन्नई भारत की सांस्कृतिक एवं संगीत राजधानी है यह शहर शास्त्रीय नृत्य-संगीत कार्यक्रमों और मंदिरों के लिए काफी प्रसिद्ध है ।
9. चेन्नई तमिल चलचित्र उद्योग को कॉलीवुड भी कहा जाता है यह उद्योग कोडमबक्कम में स्थित है जहा पर अधिकांश फिल्म स्टूडियों हैं।
10. इंगलैंड के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी नासिर हुसैन का जन्म चेन्नई में हुआ था।
11. यहां की मुख्य भाषा तमिल है शिक्षा और अन्य अधिकारी व्यवसायों नौकरियों में अंग्रेज़ी भाषा बोली जाती है।
12. 1996 में तमिलनाडु सरकार ने आधिकारिक तौर पर मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया था।
13. चेन्नई शब्द नाम अंग्रेजों द्वारा बनाये गये फोर्ट सेंट जार्ज के पास एक शहर चेन्नपटनम से लिया गया था ।
14. चेन्नई सुपर किंग IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम में से एक रही है IPL में चेन्नई का विन परसेंटेज 61.28 % है जो की IPL इतिहास के टीम के लिए सबसे ज्यादा है।
15. बहुत कम लोग जानते होंगे कि चेन्नई में विश्व बैंक दफ्तर है जो वर्ल्ड बैंक चेन्नई ऑफिस के नाम से जाना जाता है। यह 3.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला है।
16. इस क्षेत्र की समुद्र तल से औसत ऊँचाई 6.7 मीटर है और सबसे ऊँचा स्थान 60 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है जो मरीना विच के नाम से प्रसिद्ध है।
17. चेन्नई का सबसे प्रसिद्ध मंदिर कांचीपुरम में स्थित एकम्बरेश्वर मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है इस मंदिर का निर्माण 1680 में अलंगानाथ पिल्लई द्वारा किया गया था और यहा पर पृथ्वी लिंगम की पूजा की जाती है।
18. फोर्ट सेंट जॉर्ज भारत के प्रथम ब्रिटिश किले का नाम है जिसकी स्थापना 1639 में मद्रास आधुनिक शहर चेन्नई में हुई।
19. चेन्नई कूवम नदी और अड्यार नदी के किनारे बसा हुआ एक सुंदर शहर है जो पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध है।
20. चेन्नई भारत में आने वाले 45% स्वास्थ्य पर्यटकों और 30 से 40 % घरेलू स्वास्थ्य पर्यटकों को आकर्षित करती है इसे भारत का स्वास्थ्य पूंजी” भी कहा जाता है।
21. आपको मालूम होगा कि चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया भारत की सबसे बड़ी शहर अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जिसका GDP (2015) में प्रति व्यक्ति के संदर्भ में यह तीसरा स्थान था।
Related facts-
- भाखड़ा बांध के बारे में रोचक तथ्य
- स्विट्जरलैंड के बारे में रोचक तथ्य
- भारत के संविधान के बारे में रोचक तथ्य