शुतुरमुर्ग के बारे में रोचक तथ्य | ostrich facts in hindi

ostrich facts in hindi

शुतुरमुर्ग के बारे में रोचक तथ्य | ostrich facts in hindi

1. यह  स्ट्रुथिओनिड  कुल का एकमात्र जीवित प्रजाति है, जो अफ्रीका का निवासी एक बड़ा उड़ान पक्षी है।
2.  नशुतुरमुर्ग  दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है, जो अफ्रीका के वुडलैंड्स और सवाना क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है इसके तीन पेट होते हैं और पैरों में मात्र दो उँगलियाँ होती है।
3. क्या आप जानते हो की, ये अपने पेट में 1 से 1.5 किलो तक ककड़ भरकर चलता है ।
4.  आपको बता दू की, दुनिया में सबसे बड़ी आँखें शुतुरमुर्ग की होती है और सबसे बड़ा अंडा भी. इसका अंडा इतना मजबूत होता है कि सामान्य वजन का व्यक्ति उस पर आसानी से खड़ा हो सकता है।
5. शुतुरमुर्ग का वज़न 60 से 130  किलोग्राम  तक होता है लेकिन कुछ नर को 160  कि॰ तक का भी पाया गया जाता है  वयस्क नर के पंख  काले होते हैं और पूँछ के पर सफ़ेद होते हैं।
6.  यौन परिपक्वता दो से चार साल की उम्र में होती है। इस उम्र में नर करीब 1.7  से 2.7  मी॰ तथा मादा करीब 1.7  से 2 मी॰ ऊँचे हो जाते हैं।
7.  एक वर्ष की उम्र का शुतुरमुर्ग औसतन 45  कि॰ का होता है इसका जीवनकाल 40 से 45 वर्ष का होता है।
8. यह बीज, घास, छोटे पेड़-पौधे, फल और फूल खाता है लेकिन कभी कभार वह कीट भी खा लेता है दाँत नहीं होने के कारण वह खाना साबुत ही  निगल जाता है।
9.  क्या आपको मालूम है की, शुतुरमुर्ग को खाना पचाने के लिए  कंकड़ खाने पड़ते हैं ताकि खाना पेट में जाकर भलि-भाँति पिस जाये।
10.  एक वयस्क शुतुरमुर्ग अपने पेट में लगभग 1 कि॰ कंकड़ लेकर चलता है यह बिना पानी के कई दिन तक जीवित रह सकता है क्योंकि जो पौधे इत्यादि इसने खाये होते ।

Ostrich information in hindi 11- 23

11. शुतुरमुर्ग के अण्डे सारे प्राणी जगत में सबसे बड़े अण्डे होते हैं और उसी आधार पर उनके अण्डों की  सबसे बड़ी कोशिका होती है।
12.  शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे भारी और सबसे ऊँचा पक्षी है जिसका  320 पाउंड वजन और 9 फीट तक  ऊँचाई  होती है ।
13. शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे तेज थलचर पक्षी है, जो सामान्यत  45 मील/घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकता है आवश्यकता पड़ने पर वह 60 मील/घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकता है।
14.   ऐसा कहा जाता है की,  खतरा देखकर वे अपना सिर रेत/जमीन में गड़ा लेते हैं, जो पूरी तरह से गलत है  ऐसा करने पर वे सांस नहीं  ले पाते जिसके कारण  उनकी मौत हो जाती है।
15. शुतुरमुर्ग के तीन पेट और असामान्य रूप से लंबी आंत होती है इस कारण शुतुरमुर्ग द्वारा खाए भोजन को पचने में कम से कम 36 घंटे का समय लगता है।
16.  आपको  बता दु की, शुतुरमुर्ग की आँखें उसके मस्तिष्क की तुलना में काफ़ी बड़ी होती हैं. उसके मस्तिष्क  का वजन लगभग 40 ग्राम और आँख  का वजन लगभग 60 ग्राम होता है।
17. शुतुरमुर्ग  दिन के समय में 3.5 किमी दूर के स्थित वस्तु को आसानी से देख सकते हैं।
18. शुतुरमुर्ग के अंदर की उंगली में नाखून होते है, जो खुर के समान मजबूत होते हैं बाहरी उंगली में नाखून नहीं होते शुतुरमुर्ग अपने पैरों का इस्तेमाल स्वयं की रक्षा के हथियार के तौर पर भी करते हैं।
19. यह  जीवन भर प्रजनन करने में सक्षम होते हैं इनका प्रजनन काल मार्च/अप्रैल से सितंबर के प्रारंभ तक रहता है।
20. मादा शुतुरमुर्ग साल भर में 40-100 अंडे दे सकती हैं  साल भर में वे औसतन 60 अंडे देती है।
21. शुतुरमुर्ग के अंडे में 2000 कैलोरी होती है, जो एक व्यस्क महिला की दैनिक कैलोरी आवश्यकता के बराबर है।
22.  शुतुरमुर्ग की चमड़ी से बेस्ट क्वालिटी लेदर बनता है और पंखों का इस्तेमाल फैशन और डेकोर इंडस्ट्रीज में किया जाता है।
23.  शुतुरमुर्ग एक उड़ान रहित पक्षी है पक्षी होने के बावजूद यह उड़ नहीं सकता।

Similar Posts