नेल्सन मंडेला के बारे में 18 रोचक बाते | Nelson mandela facts in hindi

nelson mandela facts in hindi

नेल्सन मंडेला के बारे में रोचक बाते | Nelson mandela facts in hindi

1. नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे जिन्हे दूसरे गांधी के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि वह अहिंसा पर ज्यादा विश्वास करते थे ।

2. नेल्सन मंडेला का जन्म बासा नदी के किनारे ट्रांस्की के मवेंजो गाँव में 18 जुलाई, 1918 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था नेल्सन मंडेला, अब्राहम लिंकन और मार्टिन लूथर किंग के विचारों को मानते थे।

 

3. उनकी माता का नाम नोमजामो विनी मेडीकिजाला था, वे एक मैथडिस्ट थीं और पिता का नाम गेडला हेनरी था वे गाँव के प्रधान थे इनके बचपन का नाम रोहिल्हाला था।

4. आपको बता दू की, वे 23 साल की उम्र में शादी से भागकर जोहानिसबर्ग आ गए थे दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को खत्म करने में नेल्सन मंडेला ने अग्रणी भूमिका रही।

5. उनका 5 दिसंबर, 2013 को निधन हो गया था नेल्सन मंडेला के जन्मदिन पर संयुक्त राष्ट्र नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में 18 जुलाई को हर वर्ष मनाता है।

6. अपने परिवार में नेल्सन मंडेला पहले व्यक्ति थे जिन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त की उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल में एवं स्नातक शिक्षा हेल्डटाउन में पूरी की थी

7. दिसम्बर 1993 में नेल्सन मंडेला को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

8. उनको 695 से अधिक अवार्ड मिले, जिसमें नोबेल प्राइज भी शामिल है. 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने 18 जुलाई मंडेला के जन्म दिवस पर “नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस” की घोषणा की थी

9. मंडेला को दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत वकील बनने का गौरव हासिल है जिन्होंने लॉ स्कूल जाने के बाद वकील दर्जा हासिल किया।

10. राजनीति से सन्यास लेने के बाद मंडेला ने नेल्सन मंडेला फाउंडेशन की स्थापना की यह फाउंडेशन ग्रामीण इलाकों में स्कूल बनाने, गांवों के विकास और एचआईवी एड्स से लड़ने में मदद करता है।

Nelson mandela facts in hindi 11-20

11. क्या आपको मालूम है की, नेल्सन मंडेला को दुनिया के करीब 50 से ज्यादा विश्वविद्यालयों से उपाधियां सम्मान के तौर पर प्राप्त हुई हैं।

12. कहा जाता है कि नेल्सन मंडेला की शादी 23 वर्ष की उम्र हो रही थी जिसे छोड़कर वह जोहानिसबर्ग नाम के शहर भाग गए थे।

13. कहा जाता है की, नेशनल मंडेला का हाथ का नक्शा अफ्रीका महाद्वीप के जैसा था।

14. जब मंडेला जेल में थे तो उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई थी उनकी मां का निधन 1968 में हो गया। उनके बड़े बेटे थेम्बी का निधन उसके अगले साल हो गया मंडेला को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार तक में जाने की अनुमति नहीं दी गई।

15. आपको ये सुन कर आशर्य होगा की, मंडेला को कम से कम तीन बार जेल से रिहा करने का ऑफर मिला। लेकिन हर बार उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था।

16. 10 मई, 1994 को मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उस समय उनकी आयु 77 साल थी।

17. मंडेला 1962 से 1990 तक जेल में रहे इस दौरान उन्होंने अपनी जीवनी लिखी जेल में लिखी गई उनकी जीवनी 1994 में एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुई पुस्तक का नाम ‘लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम’ था।

 

Related Facts –

 

Similar Posts