महाराष्ट्र के बारे में रोचक तथ्य | Maharashtra facts in hindi

maharashtra facts in hindi

महाराष्ट्र के बारे में रोचक तथ्य | maharashtra facts in hindi

1. महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है  जो  भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में से एक माना जाता है।

2. यह  आबादी के हिसाब से भारत का दूसरा बड़ा राज्य और क्षेत्रफल के दृष्टि  से तीसरा बड़ा राज्य है

3. महाराष्ट्र की सीमाए अरब सागर और भारतीय राज्य कर्नाटक , तेलंगाना , गोवा , गुजरात , छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से लगती है  मुम्बई भारत का सबसे आबादी वाला शहर है।

4. आपको बता दे की, महाराष्ट्र पहले बॉम्बे प्रेसीड़ेंसी और और बाद में बॉम्बे स्टेट के नाम से जाना जाता था ।

5.  कलसूबाई पहाडी महाराष्ट्र की सबसे ऊँची पहाडी है जिसकी ऊंचाई 1646 मी. है |

6. महाराष्ट्र की प्रमुख नदियाँ गोदावरी , भीम और कृष्णा है |

7. महाराष्ट्र भारत का सबसे अमीर राज्य है जिसकी GDP भारत में सबसे अधिक है |

8. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से 4 महाराष्ट्र में है त्रिम्ब्केश्ववर मन्दिर का निर्माण बालाजी बाजीराव ने यही  करवाया था |

9. महाराष्ट्र को ऋग्वेद में “राष्ट्र” के रूप में जाना जाता है चीनी यात्री ह्वेन-त्सांग और अन्य यात्रियों के रिकॉर्ड बताते हैं कि सम्राट अशोका के समय में इसे “राष्ट्रीय” और बाद में “महान राष्ट्र” के रूप में जाना जाने लगा था।

10. 1960 अधिनियम के तहत 1 मई 1960 को बॉम्बे स्टेट से गुजरात और महाराष्ट्र पृथक हो गये।

Amazing facts about maharashtra in hindi 11-20

11. क्या आप जानते है की,बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर, गोपाल कृष्ण गोखले, दादाभाई नौरोजी आदि का महाराष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानियों जैसे का घर स्थल  रहा है।

12. 1 मई को महाराष्ट्र दिवस  मनाया जाता है इसी दिन अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस भी मनाया जाता है।

13. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई को भारत की वित्तीय राजधानी के रूप में जाना जाता है।

14. यहा पर कोयला , लौह अयस्क , मैगनीज , क्रोमाईट , बोक्साईट और नेचुरल गेस आदि खनिज है।

15. यहा के दिवाली, रंगपंचमी, गोकुलाष्टमी और गणेशोत्सव, होली प्रमुख त्योहार हैं।

16. अजन्ता , एलोरा , एलेफेंटा ,कन्हेरी और कार्ला महाराष्ट्र की प्रमुख गुफाये है।

17. महाराष्ट्र का गठन 1 मई 1960 को हुआ था और यहा की राजभाषा ‘मराठी’ है।

18. 2011 की जनगणना के अनुसार महाराष्ट्र की जनसंख्या 11,23,74,333 थी मराठी लोग ‘छत्रपति शिवाजी’ का बहुत आदर करते है।

19. हमारे देश भारत की पहली फिल्म महाराष्ट्र में ही बनाई गई थी जो कि दादा साहेब फाल्के ने नाशिक जिले में बनाई थी।

20. महाराष्ट्र भारत का वह इकलौता राज्य है जहां पर दो मेट्रो सिटी हैं एक है मुंबई में तो दूसरी है पुणे में।

21. महाराष्ट्र में एक स्टेशन है जिसका नाम है नवापुर रेलवे स्टेशन यह स्टेशन आधा गुजरात में है और आधा महाराष्ट्र में।

Related Facts –

 

Similar Posts