भूटान के बारे में 19 रोचक तथ्य | Bhutan facts in hindi

bhutan facts in hindi

भूटान के बारे में रोचक तथ्य | Bhutan facts in hindi

1. भूटान भारत और चीन की सीमा से लगा हुआ एक सुंदर-सा देश है, जिसकी राजधानी थिम्फू है ।

2. भूटान का 60 से 70% जंगल से घिरा हुआ है यहां के अधिकतर लोग खेती पर निर्भर है और यहां के लोग हमेशा जंगल बढ़ाने की कोशिश करतें है इनका मानना है की धरती पर 60% जंगल होना जरुरी हैं।

3. भूटान को ‘द लैंड ऑफ थंडर ड्रैग्न्स’ कहा जाता है इसका नाम द्रक यू है,  जिसका मतलब होता है ड्रैगन का देश’  भूटानी लोग अपने घरों को ‘ड्रक युल’ कहते हैं, जिसका मतलब बर्फीले ड्रैगन का घर है।

4. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस देश में 1974 तक विदेशियों के घुसने पर पाबंदी थी  1974 में पहले विदेशी पर्यटकों घूमने की आजादी मिली, ।

5. भूटान के पास सेना है लेकिन चारों ओर से घिरा होने की वजह से नौसेना नहीं है न ही वायुसेना है इस क्षेत्र में भारत उनका ध्यान रखता है।

6. क्या आपको पता है की, भूटान में  प्लास्टिक की थैलियां प्रतिबंधित हैं।

7. भूटान दुनिया का अकेला ऐसा देश हैं जिसने 2004 से तंबाकू पर पूर तरह बैन लगा दिया है। वहीं, शराब और ड्रग्स अभी भी परेशानी का कारण बने हुए हैं।

8. भूटान के 70% युवा बेरोज़गार हैं और जीडीपी के संदर्भ में यह दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है।

9.  आपको बता दू की, भूटान का मुख्य निर्यात बिजली है, वह भारत को पनबिजली बेचता है इसके अलावा लकड़ी, सीमेंट, कृषि उत्पाद और हस्तशिल्प का भी निर्यात करता है।

10. भूटान में आधिकारिक धर्म बौद्ध धर्म की महायान शाखा है, जिसका अनुपालन देश की लगभग तीन चौथाई जनता करती है।

भूटान के बारे में 19 रोचक तथ्य | Facts about bhutan in hindi

11. भूटान के हिंदू धर्मी नेपाली मूल के लोग है, जिन्हे ल्होत्साम्पा भी कहा जाता है।

12. भूटान का तीरांदाजी और डार्ट्स दो राष्ट्रीय खेल हैं।

13. यहां का राष्ट्रीय पशु ताकिन है  जो बकरी जैसी सींग वाला हिरण होता है।

14. भूटान में 2001 से पहले तक टीवी और इंटरनेट प्रतिबंधित था।

15. संयुक्त राष्ट्र ने 1974 में भूटान को एक देश के रूप में मान्यता दी।

16. भूटान की  राजधानी थिम्पू  जिसकी जनसंख्या लगभग 742,737 (2012) है और ये बिना ट्रैफिक लाइट के यह दुनिया की एकमात्र राजधानी है।

17. भूटान एकमात्र देश है जहां पति को अपना घर छोड़ना पड़ता है और अपनी पत्नी के साथ रहने की जरुरत होती हैं।

18. भूटान की 16 प्रतिशत भूमि खेती करने के योग्य  है जबकि भूटान की 90% आबादी खेती पर निर्भर हैं।

19. यहा के कानून  बहुत सख्त है और शिकार यहां अपराध माना जाता  है यदि कोई पकड़ा गया तो उसे कम से कम 15 साल की सजा हो सकती हैं।

Releated Facts –

Similar Posts