सानिया मिर्जा के बारे में 21 रोचक बाते | Sania Mirza facts in hindi

sania mirza facts hindi

सानिया मिर्जा के बारे में 21 रोचक बाते | Sania Mirza facts hindi

 

1. सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ लेकिन जन्म के बाद उनका परिवार हैदराबाद आ गया था।

2. सानिया एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी है उन्होंने निजाम क्लब हैदराबाद में छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू कर दिया था।

3. सानिया मिर्जा को भारत की बेटी और पाकिस्तान की बहु भी कहा जाता है।

4. 2004 में इन्हे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2005 में इन्होंने WTA का हैदर ओपन खिताब जीता ।

5. 2006 में इन्हे ‘पद्मश्री’ सम्मान दिया गया सानिया यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है।

6. सानिया जब 18 साल की थीं तभी उन्हें खेल के सबसे बड़े ‘अर्जुन अवार्ड‘ से सम्मानित किया गया था।

7. 2009 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई कर ली थी लेकिन अगले साल दोनों में मनमुटाव हो गया

और सगाई टूट गई सानिया ने बाद में 12 अप्रैल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी कर ली।

8. आपको बता दे की , साल 2010 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी में से एक थीं।

9. सानिया ने हैदराबाद से अपनी स्‍कूलिंग पूरी की और सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया 2008 में चेन्नई के MGR शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय से इन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।

10. टाइम मैग्‍ज़ीन ने सानिया को 2005 में 50 बेस्‍ट एशियन लिस्‍ट में शामिल किया था।

sania mirza information in hindi 11-21

11. सानिया ने सानिया मिर्ज़ा टेनिस अकादमी की स्थापना की इस अकादमी में खिलाड़ियों को टेनिस खेलने की ट्रेनिंग दी जाती है।

12. सानिया मिर्जा भारत की एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जो यूएस ओपन के सिंगल्स मुकाबलों के चौथे दौर तक पहुंची हैं।

13. सानिया के पिता का नाम इमरान मिर्ज़ा और माता का नाम नसीमा है।

14. सानिया को 2014 में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान – राजीव गाँधी खेल रत्न पुरुषकार से सम्मानित किया गया था।

15. मुस्लिम समुदाय द्वारा उनके ड्रेस कपड़ो को लेकर काफी विवाद रहा लेकिन सानिया ने इसकी परवाह न करते हुए सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दिया।

16. इनको 2014 में तेलंगाना राज्य का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

17. इन्होंने महेश भूपति के साथ मिलकर 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

18. सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में इस्लामिक रीति- रिवाज़ से हैदराबाद में शादी की थी।

19. इन्होंने 1999 में जकार्ता में विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला और भारत का प्रतिनिधित्व किया।

20. 2003 में इन्होंने विंबलडन चैम्पियनशिप गर्ल्स डबल्स ख़िताब जीता और यू एस ओपन गर्ल्स डबल्स के सेमीफायनल में शामिल हुई ।

21. ये पहली महिला टेनिस खिलाडी है जिसने एक मिलियन यू एस डॉलर जीते है एक जुनियर प्लेयर के रूप में इन्होने 10 सिंगल और 13 डबल्स टायटल जीते है ।

Related Facts –

 

Similar Posts