| |

भारतीय संविधान सभा से जुड़े 25 रोचक तथ्य | indian constituent assembly in hindi

 indian constituent assembly in hindi

भारतीय संविधान सभा जुड़े रोचक तथ्य | indian constituent assembly in hindi

1. भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम स्वराज्य पार्टी ने 1924 में प्रस्तुत किया था ।

2. संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी जिसमें 292 ब्रिटिश प्रांत के प्रतिनिधि और 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधियों एवं 93 देशी रियासतें के प्रतिनिधि के लिए निर्धारित की गई थी।

3. कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ईस्वी में किया गया था।

4. संविधान सभा के सदस्यों में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या 33 थी जिसमें महिला की संख्या 15 थी।

5. संविधान सभा की कार्यवाही 13 दिसंबर 1946 को जवाहरलाल नेहरू द्वारा पेश किए गए उद्देश्य प्रस्ताव के साथ प्रारंभ हुई।

6. संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

7. सविधान को जब 26 नवंबर 1949 ईस्वी को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था तब इसमें कुल 22 भाग 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी।

8. संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया था।

9. क्या आप जानते हो की 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज को और 24 जनवरी 1950 को राष्ट्र गान एवं 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत को अपनाया गया था।

10. भारतीय संविधान की उद्देशिका अथवा प्रस्तावना डॉक्टर जवाहर लाल नेहरू ने प्रस्तुत की थी जिसे संविधान की, कुंजी भी कहा जाता है।

11. राजनीतिक व्यवस्था में संविधान सर्वोच्च है जो अपना प्राधिकार भारत की जनता से प्राप्त करता है।

12. भारत के संविधान को बनाने में डॉ भीमराव अम्बेडकर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी इसीलिए डॉ अम्बेडकर को संविधान का निर्माता कहा जाता है।

13. भारत का संविधान पूरे विश्व में सबसे लम्बा और बड़ा संविधान है यह हस्त लिखित है इसे श्री श्याम बिहारी रायजादा ने लिखा था।

14. भारतीय संविधान में पहले संपत्ति का अधिकार एक मौलिक अधिकार था जिसे 44वें संशोधन द्वारा सन 1978 के तहद हटाया गया।

15. क्या आप जानते हो की संविधान के अनुसार भारत रत्न, पद्म भूषण और कीति चक्र पुरस्कार गणतंत्र दिवस के दिन ही दिए जाते है।

16. स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए संबोधन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है वही गणतंत्र दिवस पर देश के लिए सम्बोधन राष्ट्रपति करता है।

17. संविधान सभा में 6 मौलिक अधिकार व 11 मौलिक कर्तव्य है।

18. 9 दिसंबर 1996 ईस्वी को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल चेंबर के पुस्तकालय भवन में हुई थी।

19. संविधान सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थाई अध्यक्ष चुना गया था।

20. संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिन तक बहस हुई संविधान निर्माण कार्य में कुल मिलाकर ₹ 63,96,72 खर्च हुए थे।

21. संविधान सभा में अंबेडकर का पहली बार निर्वाचन बंगाल से तथा देश बंटवारे के बाद उसका निर्वाचन मुंबई से हुआ था।

22. इसमें प्रांतों का प्रतिनिधि व मुख्य तीन प्रमुख समुदाय की जनसंख्या के आधार पर विभाजित किया गया था जो मुस्लिम, सिख , साधारण थे।

23. स्वतंत्र भारत का पहला ग्रह सूचना प्रसारण, मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को बनाया गया था।

24. ब्रिटिश संसद में 4 जुलाई 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम प्रस्तावित किया गया जो 18 जुलाई 1947 को स्वीकृत हुआ था।

25. 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 ईस्वी के द्वारा समाजवादी, पंथ निरपेक्ष , और राष्ट्र की अखंडता शब्द जोड़े गए ।

Related Facts-

 

Similar Posts