कोशिका क्या हैं | What Is Cell in Hindi

What Is Cell in Hindi

कोशिका(Cell) :- आज हम आपको इस पोस्ट में कोशिका के बारे में बताने जा रहे हैं कि “कोशिका क्या” होती है (What Is Cell) और यह कितने प्रकार की होती है कब इसकी खोज की गई थी यह सब जानकारी आज हम आपको इस पोस्ट में देने जा रहे है इसके लिए आपको हम्हारे साथ अंत तक बने रहना होंगा तो आइए जानते हैं कोशिका के बारे में की कोशिका किसे कहते हैं

कोशिका सभी सजीवों के शरीर की संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई होती है जिसकी खोज सर्वप्रथम रॉबर्ट हुक ने सन 1665 में की थी आपकी जानकारी के लिए मैं बता दूं की एक कोशिका में जैसे – “कोशिका झिल्ली(cell membrane)”, “केंद्रक(nucleus)”, “कोशिका द्रव्य(cytoplasm)” ये तीन भाग पाए जाते हैं इनके साथ छोटी-छोटी रचनाएं भी होती है जिन्हे कोशिकांग(cell organelle) कहते हैं

मुख्य: कोशिकाएं दो प्रकार की होती है | Cells Are Of Two Types

  • पादप कोशिका (Plant Cell)
  • जन्तु कोशिका (Animal Cell)

[1]. पादप कोशिका (Plant Cell) :- यह ऐसी कोशिकाएँ होती है जो पौधों में पाई जाती है जैसे :-

  • इनमें कोशिका भित्ति(cell wall) पाई जाती है
  • इन कोशिकाओं में हरितलवक(chloroplast) पाया जाता है
  • इसमें रिक्तिका संख्या में एक किन्तु बड़ी होती है इसमें सेन्ट्रोसोम(centrosome) अनुपस्थित होते हैं
  • इस कोशिका में केंद्रक(nucleus) परिधि की और हो सकता है

[2]. जन्तु कोशिका (Animal Cell) :- यह कोशिका केवल जन्तुओं(Animals) में पाई जाती है जैसे :-

  • इसमें कोशिका भित्ति(cell wall) नहीं पाई जाती है
  • इसमें हरितलवक(chloroplast) नहीं पाया जाता है
  • इसमें रिक्तिकाएँ संख्या में अधिक किंतु छोटी होती है इसमें सेन्ट्रोसोम(centrosome) उपस्थित होते हैं
  • अधिकांश जन्तु कोशिका में केंद्रक बीच में होता है

यहाँ भी पढ़े :- [Top 40] – Oxygen Facts in Hindi – ऑक्सीजन गैस से जुड़े 40 रोचक बाते

कोशिकांग एवं उनके कार्य | Cell Organelles And Their functions

कोशिकाओं में कोशिका झिल्ली, केंद्रक, कोशिका भित्ति, कोशिका द्रव्य, जैसे अनेक कोशिकांग पाए जाते हैं जिसे आप इस पेराग्राफ के बाद क्रमशः पढ़ सकते है तो आइये जानते है इन सभी के बारे में –

what are cells called
कोशिका चित्र

[1]. कोशिका झिल्ली(Cell Membrane) :- यह कोशिका के चारों और पाई जाने वाली झिल्ली है इसका मुख्य कार्य कोशिका के अंदर-बाहर पदार्थों के आदान-प्रदान को नियंत्रित करना है यह सभी कोशिकाओं में उपस्थित होती है

[2]. कोशिका भित्ति(Cell Wall) :- यह कोशिकांग केवल पादप कोशिका में पाया जाता है जो कोशिका झिल्ली के बाहर एक मोटी और मजबूत परत होती है जिसे कोशिका भित्ति(cell wall) कहते हैं यह कोशिका की रक्षा करती है

[3]. केंद्रक(nucleus) :- यह कोशिका का महत्वपूर्ण अंग है यह सामान्यत: जन्तु कोशिका(animal cell) के मध्य में होता है लेकिन पादप कोशिका में परिधि की और होता है इसका कार्य कोशिका की वृद्धि एवं विभाजन करना होता है

यहाँ भी पढ़े :- [Top 30+] – Eye Facts In Hindi – आंखो से जुड़े 30 अनसुने रोचक तथ्य

[4]. कोशिका द्रव्य(Cytoplasm) :- केंद्रक तथा कोशिका झिल्ली के बीच में उपस्थित जीवद्रव्य को कोशिका द्रव्य कहते हैं इसमें कई प्रकार के कोशिकांग पाए जाते हैं

[5]. माइटोकॉन्ड्रिया(Mitochondria) :- यह कैप्सूल के आकार की संरचना है जो श्वसन क्रिया में भाग लेकर ऊर्जा उत्पन्न करता है इसे कोशिका का ऊर्जा ग्रह (पावर हाउस)(energy planet) भी कहते हैं

[6]. हरितलवक(Chloroplast) :- यह केवल पादप कोशिकाओं में ही पाया जाता है और प्रकाश संश्लेषण(Photosynthesis) का कार्य करता है

[7]. तारककाय(Star body) :- यह केंद्रक के पास पाया जाता है तथा कोशिका विभाजन में सहयोग करता है यह केवल जन्तु कोशिका में ही पाया जाता है

[8]. रिक्तिका(Vacuole) :- यह पादप(plants) एवं जन्तु(Animals) दोनों कोशिकाओं में पाई जाती है लेकिन पौधों में एक बड़ी रिक्तिका केंद्र में होती है जबकि जन्तु कोशिकाओं में छोटी रिक्तिकाएँ पाई जाती है इनका कार्य पानी, लवण आदि पदार्थों का संग्रहण करना होता है

यहाँ भी पढ़े :- नींद के बारे में 15 रोचक जानकारी – Sleep Facts In Hindi

[9]. गॉल्जीकाय(Golgi body) :- इसका मुख्य कार्य पदार्थों का संश्लेषण भण्ड़ारण एवं स्त्रावण करना होता है

[10]. लाइसोसोम(lysosome) :- इसका कार्य कोशिका में आने वाले पदार्थों को बचाने का कार्य करना होता है

[11]. राइबोसोम(Ribosome) :- ये प्रोटीन संश्लेषण में सहायक होते हैं

[12]. अन्त: प्रद्रव्यी जालिका(Endoplasmic Reticulum) :- यह विभिन्न जटिल झिल्लियो से बनी संरचना है यह केंद्रक से जुड़ी होती है यह केंद्रक व कोशिका द्रव्य के बीच सम्बन्ध बनाती है यह भी प्रोटीन के संश्लेषण में सहायता करती है

यहाँ भी पढ़े :- डॉल्फिन के बारे में 27 रोचक जानकारी ! Dolphin Facts In Hindi

कोशिका के अंग | Cell Parts

तो आइये जानते है कोशिका के अंग के बारे में

  1. कोशिका झिल्ली(cell membrane)
  2. कोशिका भित्ति(cell wall)
  3. माइटोकॉन्ड्रिया(Mitochondria)
  4. गॉल्जीकाय(Golgi body)
  5. वकोल(Wakol)
  6. सेंट्रोसोम(centrosome)
  7. अन्तः प्रदव्ययी जलिका(endoplasmic reticulum)
  8. राइबोसोम(Ribosome)
  9. केंद्रक(Nucleus)
  10. लाइसोसोम(lysosome)
  11. जीवद्रव्य(protoplasm)
  12. सिलिया एंड फ्लेजिला(cilia and flagella)
  13. हरितलवक(chloroplast)
  14. क्रोमोज़ोम(chromosome)

निष्कर्ष :-

मेरे प्रिय दोस्तों मुझे आपसे उम्मीद है कि आपको मेरी इस पोस्ट में कोशिका के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी कि कोशिका क्या होती है कितने प्रकार की होती है और कब या कैसे कोशिका की स्थापना हुई अगर आपको कोशिकाओं के बारे में सारी जानकारी प्राप्त हो गई हो तो कृपया करके हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ साझा करें और कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको हमारी पोस्ट में दी गई जानकारी कैसी लगी

Cell FAQ | कोशिका के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-

उत्तर. सबसे छोटी कोशिका शुक्राणु(Sperm) होती है जो मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका होती है। यह एक नर जनन कोशिका है।

उत्तर. सभी जीवित प्राणी सेल से बने होते हैं। मनुष्य का शरीर लगभग 60-90 ट्रिलियन सेल से बना होता है।

उत्तर. कोशिका में जीन गुणसूत्रों(Chromosomes)में पायी जाती है।

उत्तर. सबसे बड़ी जंतु कोशिका का नाम एक शुतुरमुर्ग का अंडा है।

उत्तर. अगर बात करे सबसे छोटी कोशिका की तो माइकोप्लाज्मा गैलिसेप्टिकम सबसे छोटी कोशिका है। इसका आकार 0.2–0.3 माइक्रोन है। माइकोप्लाज्मा पृथ्वी पर सबसे छोटे जीवित जीव हैं।

यहाँ भी पढ़े :-

Similar Posts